सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को फ्लैग लगाते विभाग के अधिकारी


देहरादून- सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक और अधिकारिगणों ने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को फ्लैग लगाया।

Auto Inserted Image


      

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राज्यवासियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सभी से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैन्य परिवारों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अपना योगदान देते हुए लोगों से भी योगदान देने की भी अपील की।

इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह, उप निदेशक निधि बधानी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



Source link